बीजापुर। जिले के थाना बासागुड़ा से उप निरीक्षक विनोद कश्यप सहित जिला बल एवं कोबरा 204 की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन एवं एम्बुशिंग की कार्यवाही हेतु सारकेगुड़ा की ओर रवाना हुई थी।

सारकेगुड़ा जंगल में डॉमिनेशन के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़कर पुछताछ की गई। जिसने अपना नाम उईका हुंगा पिता पाण्डु जाति मुरिया उम्र 25 वर्ष साकिन तर्रेम थाना बासागुड़ा का होना बताया।

उक्त आरोपी पर थाना बासागुड़ा के अपराध क्रमांक 10/2016 धारा 147, 148, 149, 307 ताहि, 3, 4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का आरोपी है। उईका हुंगा के द्वारा उक्त घटना में शामिल शेष फरार आरोपियों के संबंध में भी जानकारी दी। शेष फरार आरोपियो की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी को थाना बासागुड़ा में विधिवत कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर भेजा गया।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

One thought on “सारकेगुड़ा-जंगल में पुलिस पार्टी पर हमले का आरोपी नक्सली ‘उईका हुंगा’ हुआ गिरफ्तार, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 204 की संयुक्त कार्यवाही”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!