“बस्तर-माटी की गूँज” पहुंची माउंट एवरेस्ट, ‘नैना सिंह धाकड़’ के जज़्बे को सलाम, छत्तीसगढ़ के इतिहास में जोड़ा नया अध्याय, एवरेस्ट फतह करने वाली नवगठित छ.ग. की पहली महिला बनीं नैना, देखें वीडियो..

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। बस्तर की बेटी, दृढ़ निश्चय की पराकाष्ठा ‘नैना सिंह धाकड़’ के जज़्बे को हमारा सलाम है, जिसने “बस्तर के माटी की गूँज” को माउंट एवरेस्ट की ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया है। पर्वतारोही ‘नैना सिंह धाकड़’ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है।

यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला होंगी। बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर है। वहीं, के2 और कंचनजंगा के बाद विश्व का चौथे नंबर का पर्वत शिखर माउंट ल्होत्से है। माउंट ल्होत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है।

दृढ़ निश्चय की पराकाष्ठा का चरितार्थ तो तब हुआ, जब नेपाल में बस्तर की बेटी पर्वतारोही ‘नैना सिंह धाकड़’ माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगे को लहराया व वीडियो संदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन, एनएमडीसी सहित समस्त बस्तरवासियों का धन्यवाद किया। नैना ने सीजीटाइम्स से बातचीत में बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं, उन्हें किसी तरह की कोई तकलीफ़ नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई अफवाहों पर ध्यान न दें। बहुत जल्द वो बस्तर में सबके बीच होंगी।

देखें वीडियो…

? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैना को शुभकामनाएं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की गौरव, बस्तर की बेटी पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ द्वारा विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं। मैं नैना के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। नैना ने अपने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति तथा अदम्य साहस से यह कर दिखाया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1400327060850098178?s=19


आदिवासी संस्कृतियों की मिसाल भी हैं नैना

वैसे तो “नैना सिंह धाकड़” यह नाम किसी पहचान का मोहताज़ नहीं, फिर भी हम बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर की बेटी ‘नैना सिंह धाकड़’ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर स्थित एक्टागुड़ा गांव की रहने वाली हैं। बस्तर की बेटी नैना विगत् 10 सालों से पर्वतारोहण में अपना लोहा मनवाती आईं हैं। जिसके बाद अब नैना ने 01 जून को अपने खाते में यह नई उपलब्धि दर्ज की है। नैना सिंह धाकड़ की इस बढ़ी उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया में उनके प्रशंसको द्वारा बधाई संदेशों सिलसिला भी अब ज़ोरो से शुरू हो चुका है।

विजय पथ पर कूच करती नैना

 

? स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने दी शुभकामनाएँ

https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1400165351015346177?s=19

 

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!