प्रदेश प्रभारी ‘डी. पुरंदेश्वरी’ से पूर्व संगठन मंत्री ‘विधान चंद्र कर’ सहित भाजपा नेताओं ने की मुलाकात, 23 फरवरी को दर्शन लाभ लेने मां दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे दिग्गज नेता

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर/कांकेर। बस्तर दौरे पर पहुंची भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी इन दिनों लगातार बस्तर संभाग के सभी जिलों पर विशेष नजर बनाई हुई हैं। इस कड़ी में कांकेर में प्रदेश प्रभारी आज कांकेर पहुंचीं, जहां भाजपा कार्यालय में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी रणनीति को लेकर गहन चिंतन किया गया।


वहीं बस्तर दौरे पर आयीं प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से बस्तर के पूर्व संगठन मंत्री ‘विधान चन्द्र कर’ ने भी मुलाकात की, जहां पूर्व संगठन मंत्री ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बस्तर की राजनीतिक पृष्ठ भूमि से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया। बस्तर में भाजपा को मजबूत करने अब भाजपा नेता आपसी सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दे रहे हैं। कहीं न कहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं के एकजुटता और लगातार बस्तर दौरे से राजनीतिक गलियारों में हलचल सी मच गयी है।


प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से संगठनात्मक चर्चा के दौरान पूर्व संगठन मंत्री विधान चन्द्र कर, पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी, शिवरतन शर्मा सहित स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे। बस्तर दौरे पर पहुंचे पूर्व संगठन मंत्री विधान चंद्र कर कल जगदलपुर प्रवास पर होंगे, जहां कुछ देर विश्राम पश्चात भाजपा नेता मां दंतेश्वरी मंदिर दर्शन के लिये दंतेवाड़ा रवाना होंगे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!