वन विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा दें – संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। वन विभाग के द्वारा वन महोत्सव के रूप में आज वृहद पैमाने में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नरवा गरवा घुरवा बारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वृक्षारोपण के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए और न केवल वृक्षारोपण कार्य किया जाए वरन उनके बड़े होने तक संरक्षण भी किया जाए।

वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम की सभापति कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास वन मंडलाधिकारी डीपी साहू सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!