जगदलपुर। बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने भारत के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।
श्री बघेल ने कहा कि नेहरू जी की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है।

उनका पावन स्मरण करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे नेहरू जी की अमिट छवि आज भी लोगों के मन में अंकित है।
इस दौरान चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव,धनुरजय कश्यप,गोपाल कश्यप,गणेश राम, सोनारु,सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम,कमलकांत दुबे,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग,सौरभ मंडल एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!