जगदलपुर। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल का चुनावी प्रचार इन दिनों जोरों पर है। जतिन पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर जनता को साधने में लगे हुए हैं। इसी तारतम्य में आज नानगुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कवालीकला में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल प्रचार के लिए निकले हैं। जहां विधायक रेखचन्द जैन, इंविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और टी .व्ही. रवि की एकता से कहीं न कहीं पार्टी और प्रत्याशी दोनों की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

त्रिमूर्ति के इस संगम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने और जनता से भी समर्थन का आव्हान कर रहे हैं। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश का संचार देखने को मिला है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं विधायक रेखचन्द जैन, इंविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और टी.व्ही. रवि और जतिन की एकता से कांग्रेस पहले से बेहतर स्थिति में नज़र तो आ रही है, लेकिन क्या यह स्थिति अंत तक कांग्रेस बनाये रख पाती है। अब बस देखना बाकी है कि जगदलपुर विधायक का ताज़ कांग्रेस या भाजपा किसके सर पर सजेगा?

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!