प्राचीन हिंगलाज मूल मंदिर बेड़ागांव की प्राण प्रतिष्ठा, ऐतिहासिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन

Ro. No. :- 13220/2

जगदलपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के सभी मंदिरों के मूल गुरु पीठ के रूप में प्रतिष्ठित प्राचीन मुख्य हिंगलाज मूल मंदिर बेड़ागांव में प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मंदिर 300 से अधिक अन्य ग्रामों में प्रतिष्ठित माता हिंगलाज का मूल केंद्र है। लगभग 300 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

पांच दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ

यह महायज्ञ प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं:

  1. प्रथम दिवस – जलाधिवास: माता की प्रतिमा का जल में अवगाहन।
  2. द्वितीय दिवस – अन्नाधिवास: अन्न से प्रतिमा का पूजन।
  3. तृतीय दिवस – फलाधिवास: विभिन्न फलों से प्रतिमा को आच्छादित किया गया।
  4. शय्यादिवास – इसके उपरांत माता नगर भ्रमण पर निकलेंगी।
  5. प्राण प्रतिष्ठा – मुख्य अनुष्ठान सम्पन्न होगा।

मूर्ति एवं धार्मिक समर्पण

  • ठाकुर अजय सिंह बैस ने अपने माता-पिता की स्मृति में सवा चार फीट की काले संगमरमर से निर्मित भव्य प्रतिमा (निर्माण – जयपुर, राजस्थान) प्रदान की।
  • ठाकुर जितेंद्र सिंह बैस द्वारा 108 किलो का पीतल का घंटा समर्पित किया जाएगा।
  • असम से आए हुए वेदपाठी ब्राह्मणों के सान्निध्य में मुख्य यजमान ठाकुर सतेंद्र सिंह बैस तथा पुजारी अर्जुन वैद्य द्वारा विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इनमें रुद्राभिषेक, सत्यनारायण कथा, चंडी पाठ एवं चंडी होम शामिल हैं।

विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता

इस पावन अवसर पर अनेक गणमान्य नेता और अतिथि भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं:

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक – श्री किरण सिंह देव
  • बस्तर विधायक – श्री लखेश्वर बघेल
  • चित्रकूट विधायक – श्री विनायक गोयल
  • दंतेवाड़ा विधायक – श्री चैतराम अटामी
  • महापौर – श्री संजय पांडे
  • जनपद अध्यक्ष बकावंड – श्रीमती सोनबारी भद्रे
  • जनपद अध्यक्ष बस्तर – श्री संतोष बघेल
  • पूर्व विधायक – डॉ. सुभाऊ कश्यप, रेखचंद जैन

समापन एवं माता मंडई उत्सव

  • 8 अप्रैल को नवरात्रि समापन के उपलक्ष्य में वार्षिक माता मंडई का आयोजन किया जाएगा।
  • इस अवसर पर बस्तर राजपरिवार से महाराजा बस्तर श्री कमल चंद्र भंजदेव एवं राजमाता साहेब बस्तर उपस्थित रहेंगे।

समर्पित सेवा भाव

इस संपूर्ण आयोजन का मार्गदर्शन श्री अनिल सिंह बैस कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रशांत सिंह बैस, प्रखर सिंह बैस, प्रणव सिंह बैस, प्रतीक सिंह बैस एवं समस्त बैस मालगुजार परिवार, चैन पुजारी, गजा पुजारी, अर्जुन पुजारी, जगदीश नाती पुजारी तथा डी. पी. देवांगन, जयभान सिंह राठौर, जयेश संघाणी, परेश राव, शशिकांत जोशी, रिंकू सेठिया, लखन सरपंच, संतोष सेठिया, चंद्रसेना दीवान, टिंकू सेठिया आदि सेवादारों द्वारा विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।

इस आयोजन से बस्तर एवं उड़ीसा के भक्तगणों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है और यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक महत्व रखता है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!