यात्री बस में आगजनी व सामान लूट की आरोपी महिला नक्सली गिरफ्तार

सीजीटाइम्स। 03 सितम्बर 2019

बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज विवेकानन्द सिन्हा के मार्गदर्शन में उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु बल कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली नितीश ठाकुर के दिशा निर्देशन पर थाना उसूर से दिनांक 02.09.2019 को जिला बल उप निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल, केरिपु 229 सहायक कमांडेंट सुभाष चन्द्रा के साथ जिला बल एंव केरिपु की संयुक्त पार्टी ग्राम टेकमेटला की ओर गश्त सर्चिंग नक्सली आरोपियों/वारंटियों की तलाश में रवाना हुये थे।

ग्राम टेकमेटला से मुखबीर की सूचना के आधार पर एक महिला नक्सली आरोपी सोड़ी पोज्जे पिता भीमा उम्र 22 वर्ष साकिन टेकमेटला थाना उसूर जिला बीजापुर को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि आवापल्ली-उसूर मार्ग पर दिनांक 06.11.2018 को यात्री बस को रोक कर यात्रियों, बस परिचालक के पैसे, मोबाईल लुटने एवं बस की आगजनी की घटना में शामिल रही है। थाना उसूर एवं केरिपु 229 की कार्यवाही में उक्त महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। दिनांक 02.09.2019 को थाना उसूर में विधिवत कार्यवाही उपरान्त आज रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!