छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

महारानी अस्पताल निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर बंसल, मरीजों से मिलकर जाना हाल, कोविड संक्रमण में आई कमी के बाद सामान्य मरीजों के लिए बिस्तर बढ़ाने के दिए निर्देश

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने आज महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना के संक्रमण में आई कमी को देखते हुए महारानी अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां संचालित बफर वार्ड, मेल वार्ड और फिमेल वार्ड में पहुंचकर मरीजोें से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि शासकीय मेडिकल काॅलेज डिमरापाल से महारानी अस्पताल में शिफ्ट की गई बिस्तरों को वापस मेडिकल काॅलेज में प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने यहां निर्माणाधीन बर्न यूनिट का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इस परिसर में संचालित कैंसर क्लीनिक के पास स्पर्श क्लीनिक का उन्नयन और नशामुक्ति केन्द्र के स्थापना कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, महारानी अस्पताल के अधीक्षक डाॅ संजय प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!