छत्तीसगढ़राजनीति

गांधी जयंती से प्रारम्भ होगी भाजपा की पद यात्रा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सभी सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर में स्वच्छ भारत अभियान पदयात्रा निकालने जा रही है। इसी राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत रायपुर के सांसद सुनील सोनी के नेतृत्व में ब्राह्मण पारा से पद यात्रा शुरू होगी, जहां महात्मा गांधी जी ने रायपुर में अपना उद्बोधन दिया था। इस संदर्भ में सभी मंडल अध्यक्षों को यात्रा का मार्ग तय कर जिले में सूचित करने कहा गया है। मंच का संचालन श्यामसुन्दर अग्रवाल ने किया।
इस दौरान मंच पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रदेश मंत्री नवीन मार्कण्डेय, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, छगनलाल मूंदड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, महापौर बिरगांव अंबिका यदु, सूर्यकांत राठौर, सत्यम दुवा, बजरंग खण्डेलवाल, संजूनारायण सिंह, मीनल चौबे, बर्नांड रॉड्रिक्स, जयंती पटेल मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!