छत्तीसगढ़जगदलपुर

इंद्रावती नदी में डूबने से पथरागुड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती की मौत, पानी में तैरती चप्पल देख पुलिस व बचाव दल ने ढूंढ निकाला शव

जगदलपुर। शहर के पथरागुड़ा माता मंदिर के पास इंद्रावती नदी में आज सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव कोतवाली टीम के साथ ही जिले की बाढ़ बचाव दल ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ‘एमन साहू’ ने बताया कि पथरागुड़ा निवासी कुमारी लक्ष्मी गुप्ता जो मानसिक रूप से विछिप्त थी। जो अक्सर नदी की ओर जाया करती थी। रोज़ की तरह आज भी सुबह 05 बजे वह घर से निकली थी।


इस दौरान काफ़ी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, जिसके बाद नदी में युवती की चप्पल देख परिजनों ने आशंका के रूप में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी एमन साहू व नगर सेना सेनानी एस.के.मार्बल एसडीआरएफ की टीम व जिले की बाढ़ बचाव दल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहाँ 02 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!