छत्तीसगढ़राजनीतिसुकमा

तोंगपाल-मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, 2023 में कोंटा-विधानसभा को साधने भाजपा नेताओं ने दिया कार्यकर्ताओं को गुरूमंत्र

सुकमा। भारतीय जनता पार्टी तोंगपाल मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को संप्पन की गई। मुख्य अथिति के रूप में पूर्व विधायक चित्रकोट लच्छु राम कश्यप, भाजपा सुकमा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम, तोंगपाल मंडल अध्यक्ष रधुनाथ मुचाकी की उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई। इस दौरान मुख्याथिति लच्छुराम कश्यप ने कहा कि तोंगपाल के समस्त 39 बूथ में हर बूथ मे 25 कार्यकर्त्ताओं को तैयार करना है। जिससे आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत होगी। भूपेश सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष सुकमा हूँगाराम मरकाम ने कहा कि 2023 की चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी, कोंटा विधानसभा भाजपा की झोंली में लाना है, इसलिए हर बूथ को मजबूत करना है। गंगा जल की झूठी कसम खाने वाले कांग्रेस सरकार झूठ बोलना बंद करे।

इस दौरान बैठक का संचालन मंडल महामंत्री मंगला बघेल ने किया। इस बैठक को जिला उपाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान, सुखदेव नाग एंव संग्राम सिंह राणा ने भी संबोधित किया। आभार मंडल अध्यक्ष रघुनाथ मुचाकी ने किया। इस बैठक में उपेन्द्र सिंह चौहान, विकास भदौरिया, दिपीका शाेरी, भानु भदौरिया, राजकुमार कश्यप, रिंटू भदौरिया, पांडुराम सोडी, गोवर्धन, हेमंत कश्यप, हिडमाराम, हरिओम, सुजीत गुप्ता, संतोष बघेल, सृजन सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!