छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

संसदीय सचिव, मछुआ कल्याण बोर्ड के चेयरमैन व महापौर ने चार नये एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य आपदा मोचन फंड से बस्तर जिले को प्राप्त चार एंबुलेंस को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद एवं महापौर सफीरा साहू ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार नये एंबुलेंस में से दो एंबुलेंस महारानी अस्पताल, एक एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा एवं एक एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानगूर के लिए रवाना की गई। इससे पहले नये एंबुलेंस का विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर के स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए सदैव सजग हैं तथा इसी कड़ी में उन्होंने आपदा मोचन फंड से चार नये एंबुलेंस प्रदान की है। वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण काल में इन नये एंबुलेंस के आने से लोगो को बहुत ही सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद, महापौर सफीरा साहू, पार्षद नेहा ध्रुव, पार्षद बी ललिता राव, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ,अनिल जैन, सीएमएचओ डॉ. राजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सी मैत्री, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पी डी बस्तिया, डीपीएम अखिलेश शर्मा उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!