छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

‘गढ़बो नवा जगदलपुर’ के संकल्प के साथ लालबाग मैदान हाइमास्क लाईट से होगा रोशन, स्पोर्टस् व वॉकिंग में सुविधा के साथ असामाजिक तत्वों से मैदान को मिलेगा छुटकारा

जगदलपुर। लालबाग मैदान जल्द ही हाइमास्क लाईट से रोशन होगा। शनिवार को कलेक्टर रजत बंसल ने इस कार्य का जायजा लिया और कार्य को 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। लालबाग मैदान खिलाड़ियों के साथ ही सैर सपाटा के इच्छुक लोगों के लिए भी मनपसंद जगह है। यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए 8 हाइमास्क लाईटों की स्थापना की जा रही है, जिससे यहां खिलाड़ियों को और रात में वाॅकिंग करने वाले लोगों को सुविधा हो। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों से भी मैदान को निज़ात मिलेगी। 30 मीटर ऊंचाईयों वाले इन हाइमास्क लाईटों के लगने के खिलाड़ियों रात में भी खेलने में सहुलियत होगी। वर्तमान में इसके फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गढ़बो नवा जगदलपुर के संकल्प के साथ यहां के नागरिकों की प्राथमिकताओं को देखते हुए कलेक्टर श्री बंसल द्वारा शहर का सौन्दर्यीकरण एवं आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में लालबाग क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। इसी के अंतर्गत यहां खेल संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हाईमास्क लाईटें भी लगाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी की अनुविभागीय अधिकारी वीणा वासनीकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!