छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

आधी रात बस्तर-पुलिस के आला अधिकारी निकले शहर के निरीक्षण पर, लॉज, बस-स्टैंड व चौकियों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

जगदलपुर। बीती रात बस्तर पुलिस के आला अधिकारी औचक निरीक्षण पर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर नजर आए। जहां उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। दरअसल पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दराज, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा मध्य रात्रि को शहर की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु औचक निरीक्षण पर निकले थे। निरीक्षण के दौरान शहर के चौक-चौराहों में ड्युटी पर लगे पुलिस के जवानों से रूबरू होकर रात्रि गश्त के दौरान होने वाले समस्याओं की जानकारी लेते हुए पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नज़र आए।

साथ ही बस स्टैण्ड़ एवं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र की चेकिंग के पर भी पुलिस अधिकारी पहुंचे, जहां अपराध एवं अपराधियों के गतिविधियों की जानकारी लेकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्देश पुलिस जवानों को दिये गये। वहीं संजय बाजार स्थित पुलिस सहायता केन्द्र हेतु उचित स्थान का चयन करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्तव्यरत् पुलिस के जवानों से उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए निराकरण का आश्वासन भी दिया।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड़ में तकरीबन 01 घण्टे का समय देते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था एवं ऐसे यात्री जो गन्तव्य के लिये साधन के आभाव में रूके हुए थे, उनसे भी रूबरू होकर उनके रूकने के उचित कारणों की जानकारी ली गयी। शहर स्थित लॉज के चेकिंग एवं आगंतुको के संबंध में पूर्ण जानकारी सहित रजिस्टरों का उचित ढंग से संधारण करने लॉज संचालकों को निर्देश दिया गया। जिसके बाद शहर में गश्त करते हुए गश्त पाइंट की चेकिंग सुनिश्चित की गयी। इस दौरान उक्त वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ शहर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा भी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!