छत्तीसगढ़
आईईड़ी की चपेट में आने से आरक्षक घायल, एरिया डोमिनेशन से लौट रहे थे डीआरजी के जवान

बीजापुर। जिले के पदेड़ा क्षेत्र में प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान के घायल होने की खबर है। जहां जवान को मामूली चोटें आयीं है। घटना के बाद ही जवान के प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन से लौट रहे थे। घायल जवान DRG में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। घायल जवान का नाम कमलू हेमला बताया जा रहा है। बीजापुर कोतवाली क्षेत्र के पदेड़ा के जंगलों में यह ब्लास्ट हुआ था। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





