छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसोशल

सुपोषण माह अभियान : संसदीय सचिव ‘रेखचंद जैन’ एवं महापौर ‘सफीरा साहू’ ने सुपोषण-रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना

जगदलपुर। सुपोषण माह अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुपोषण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि 01 सितंबर से 30 सितंबर तक सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पूरे माह बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए सुपोषण आहार प्रदान की जाएगी।

इस दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष निर्देश हैं की कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए लगातार कार्य किए जाएं और मुख्यमंत्री के प्रयासों से ही कुपोषित बच्चे अब सुपोषित की श्रेणी में आ गए हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ही बच्चों को अंडा और गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है जिससे की छत्तीसगढ़ में कुपोषण दर में गिरावट आई है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद कमलेश पाठक, शुभम यदु, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी अवनी बिश्वाल, परियोजना अधिकारी नंदनी आचार्य सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!