छत्तीसगढ़राजनीति

महिलाएं हुई सशक्त, स्व-सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने सदैव तत्पर –  बाफना

जगदलपुर। सभी वर्गों के साथ सर्वांगीण विकास तभी सम्भव है, जब समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर होगी। यदि बुनियादी बातों को ध्यान में रख कर विधायक संतोष बाफना ने अपने क्षेत्र के महिलाओं को अधिक से अधिक सम्बन्धित सरकारी योजना से जोड़ने अनेक स्तर पर पहल की है इसके अंतर्गत महिलाओं के स्व सहायता समूह को प्रेरित करने शहर ग्रामीण स्तर पर कार्य शाला का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।

इसमें भाग लेने आने वाली महिलाओं के भोजन एवं उन्हें प्रोत्साहित करने उपहार की व्यवस्था भी स्वयं विधायक कार्यालय के द्वारा ही किया जाता रहा। इसका फायदा पुरे क्षेत्र में हुआ है और महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। उक्त दौरान स्व सहायता की महिलाओं को विभिन्न विभाग के अधिकारी प्रोत्साहित करने के साथ योजना की जानकारी भी देते रहे है एवं स्पॉट में लोन संबंधी समस्या का निवारण किया जाता रहा है।

विधायक हर तरह के छोटे या बड़े कार्यक्रम में जीवन में आगे बढ़ने के साथ वे हर संभव तरीके से युवा, बुजुर्ग, बच्चों के साथ महिलाओं को भी सरकारी योजना से लाभ लेने प्रेरित करते रहते हैं। उनका मानना है कि स्वस्थ और मजबूत भविष्य के लिए खाश तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!