छठ पूजा के पूर्व गंगा मुंडा तालाब के घाट पर निगम प्रशासन चला रहा स्वच्छता सप्ताह, आम नागरिकों सहित सीआरपीएफ के जवानों ने किया श्रमदान, देखें वीडियो..

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। पारम्परिक छठ पूजा के पूर्व शहर के गंगा मुंडा तालाब के घाटों की सफाई का अभियान जन सहयोग से 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रति दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रात: 7 बजे से नगर पालिक निगम का सफाई अमला, वार्ड पार्षद राजेश राय, रामनरेश पान्डेय, डी के परासर, अजयपाल सिंह, विधुशेखर झा, योगेश शुक्ला, सुलता महाराणा, रोशन झा, अमर झा, प्रकाश झा, बादशाह खान, शक्ति लालवानी, CRPF के अधिकारी एवं अन्य जागरुक नागरिकों ने मिलकर घाट और तालाब किनारे पड़े कचरे व घास की सफाई की। सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह ने भी मौके पर उपस्थित होकर उपस्थित लोगों का हौसला बढ़ाया। आगामी दिनों में CRPF, NSS, युवोदय, NCC, होमगार्ड, मिथिला समाज आदि से और अधिक संख्या में लोग शामिल होंगे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने आम जनता से अपील की है कि हम अपने विसर्जन सामग्री को व्यवस्थित रखें, जिसे आसानी से उठाया जा सके। लोगों का विचार है कि गंगा मुंडा के सफाई का अभियान छठ पूजा के बाद भी चले। इस पर अमल करने हेतु निगम के द्वारा महिला स्व-सहायता समूह को सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जायेगी। साथ ही तालाब किनारे CCTV और लाईट की व्यवस्था भी की जायेगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी निगम कमिश्नर प्रेम कुमार पटेल के नेतृत्व में इस तरह के स्वच्छता अभियानों का सफल आयेजन किया जा चुका है। बस्तर दशहरा के दौरान भी निगम प्रशासन व जागरूक लोगों ने मिलकर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया था, जिसकी खूब सराहना भी हुई थी।

देखें वीडियो..

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!