क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

जमीन विवाद में दीवार तोड़ने वाले पथरागुड़ा निवासी 04 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जगदलपुर। शहर के पथरगुड़ा इलाके में रहमान गली में जमीन विवाद के चलते दीवार तोड़ने और इसके बाद हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार यहां रहने वाले अब्दूल सत्तार ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि उनकी जमीन जिस पर विवाद था और मामला कोर्ट तक गया था लेकिन बाद मे समझौते के तहत विवाद खत्म हुआ था। इसी जमीन पर बनी दीवार को चार लोगों ने तोड़ दिया और मना करने पर गाली-गलौच की। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ धारा 294, 34, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!