भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जगदलपुर द्वारा आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस बनाया गया। इस दौरान बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर, मोमबत्ती जलाकर पुण्यतिथि मनायी गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्रभारी राजपाल कसेर ने संविधान के निर्माता बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

राजपाल कसेर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कंडेय के आह्वान पर यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सभी जिलों में किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमारूराम जांगड़े, महामंत्री वीरेंद्र बहोते, जिला मंत्री उमेश वानखेडे, नगर अध्यक्ष डीके नाग, नगर महामंत्री हेमंत डोगरे, उर्मिला कश्यप, चौहान बंजारे, रामदास मनघोगरे उपस्थित रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!