छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर संभाग के 237 प्रधान आरक्षकों का सहायक उपनिरीक्षक पद पर हुआ प्रमोशन, आईजी ने जारी किया आदेश, देखें सूची..

जगदलपुर। बस्तर संभाग अंतर्गत जिले में सहायक उपनिरीक्षक के रिक्त पद पर क्रमशः बस्तर से 37, दन्तेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 एवं कोण्डागांव से 29 कुल 237 प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम अनुसार सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सहायक उपनिरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये प्रधान आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, लालबाग जगदलपुर में पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण आयोजित कराया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने सहायक उप निरीक्षक पद पदोन्नत करते हुए सभी कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दी व बताया कि बस्तर संभाग में पहली बार 237 प्रधान आरक्षकों को एक साथ सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के कार्यक्षमता के साथ-साथ कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

बता दें कि प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण होने पर उत्पन्न हुए रिक्तियां एवं जिले में पूर्व से प्रधान आरक्षक के रिक्त पदों के विरूद्ध आगामी एक-दो दिनों में बस्तर संभाग अंतर्गत लगभग 1050 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर संबंधित पुलिस अधीक्षकों द्वारा पदोन्नति आदेश जारी किया जायेगा।

देखें सूची..







📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!