क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

नशीली दवाएं बेचने निकले व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

2310 कैप्सूल बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयां बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अत्यधिक मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों को जब्त किया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुम्हारपारा के माडिया चौक के पास यात्री प्रतिक्षालय में एक युवक नशीली दवाइयां बेच रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर रेड मारा गया। जहां आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने 2310 नशीली दवाओं की कैप्सूल बरामद किया। इस दौरान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजनीश जोना, निवासी शांतिनगर वार्ड बताया। बहरहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!