छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिसोशल

जनभावनाओं के अनुरूप शराब दुकान खोलने के निर्णय को वापस लिया जाए – रेखचंद जैन

संसदीय सचिव ने पुराने बस स्टैंड में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध लिखा कलेक्टर को पत्र

जगदलपुर। विधायक व संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कलेक्टर बस्तर को पत्र लिखकर कहा कि शहर के पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने का निर्णय अव्यवहारिक है तथा यह जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। प्रीमियम शराब दुकान को शहर के हृदय स्थल में खोलना उचित नहीं होगा, अतः यह निर्णय उचित नहीं है और इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के निर्णय और जनादेश पर कार्य करती है। यदि शहर की जनता शहर के मध्य में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध है तो वे भी इस निर्णय के विरुद्ध हैं। उन्होंने मांग की है कि इस निर्णय को वापस लिया जाए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!