भाजपा का तीन दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आरंभ, कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत – पवन साय

Ro. No. :- 13171/10

संगठन की रीति-नीति, सिद्धांतों से परिचित होंगे कार्यकर्ता

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का जिलास्तरीय तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज से शुभारंभ हुआ। धरमपुरा स्थित शौण्डिक समाज भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने किया।

श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति है।भाजपा के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है,जिससे वह पार्टी की रीति-नीति,सिद्धांतों को समझे व आत्मसात करे। सत्ता के माध्यम से देश सेवा व समाज सेवा ही भाजपा का उद्देश्य है। कार्यकर्ताओं का मनोबल सदैव ऊँचा रहे,जनता के बीच भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जि़म्मेदारियों के साथ पहुँचे। श्री साय ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर देश हित व विकास के लिये कार्य कर रही है। कोरोना जैसी भयावह आपदा का मुकाबला करते हुए देश को सुरक्षित रखने का कार्य अब भी जारी है। 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण का अभियान आज से देश में आरंभ हो रहा है। यह बडी़ उपलब्धि है,भाजपा के कार्यकर्ता इस महती कार्य से जुड़ें।

जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर में आज सात सत्र में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपना उद्दबोधन दिया। जिसमें प्रदेश महामंत्री किरणदेव,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सच्चिदानंद उपासने,प्रशिक्षण विभाग प्रांतीय सहप्रभारी अवधेश जैन,नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे,कमलचंद भंजदेव,बैदूराम कश्यप ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया।सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 4 व 5 जनवरी को भी प्रशिक्षण वर्ग निरंतर जारी रहेगा।

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,जिला प्रभारी लोकेश कावडि़या,विद्याशरण तिवारी,शिवनारायण पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,वेदप्रकाश पाण्डे,रजनीश पाणिग्रहीअश्विनी सरडे,जोगेन्द्र महापात्र,व्ही एस राजपूत,बाबुल नाग,नरसिंह राव,दीप्ति पाण्डे,अविनाश श्रीवास्तव,रामकुमारी यादव,परीस बेसरा,संतोष बघेल,उदबो नाग,सुब्रतो विश्वास,फूलसिंह सेठिया,नारायण ठाकुर,नरसिंह ठाकुर,विनायक गोयल,सतीश सेठिया,आयेन्द्र सिंह आर्य,अनिल लुंकड़,रोहित त्रिवेदी,मनोज पटेल,सुरेश कश्यप आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!