छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

जनता के बीच भाजपा का प्रतिनिधित्व करता है कार्यकर्ता, राष्ट्र हित व जनसेवा भाजपा का उद्देश्य – केदार कश्यप

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के आज दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व विकास,आत्मनिर्भर भारत,समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उद्देश्य,सोशल मीडिया की समझ आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। वक्ताओं में पूर्व मंत्री केदार कश्यप,डा.सुभाऊ कश्यप,विद्याशरण तिवारी,यशवंत जैन आदि ने संबोधित किया। कल 05 जनवरी को भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा।


पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में मौजूदा समय में मीडिया का महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है। जनता की सतत सेवा व देश का उत्थान ही हमारा उद्देश्य है। कार्यकर्ता सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें। आपके जनहित व देशहित के कार्य मीडिया के माध्यम से प्रसारित प्रचारित होंगे।अच्छे कार्यों की प्रशंसा व प्रचार का लाभ निःसंदेह पार्टी सहित कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में सतत कार्य कर रही है। स्वास्थ्य,शिक्षा,गरीबों के उत्थान के लिये अनेक योजनायें क्रियान्वित की गयी है,जिनका व्यापक प्रचार प्रसार कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर करें व आमजन को इन योजनाओं से लाभान्वित भी करने का भरसक प्रयास करें।

आज प्रशिक्षण के दूसरे दिन वक्ताओं में यज्ञदत्त सिंह,सोमेश पाण्डे भी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,शिवनारायण पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,वेदप्रकाश पाण्डे,हेमंत पाण्डे,मनोज पाणिग्रही,राममूर्ति पाण्डे,संतोष बघेल,दीप्ति पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,ललिता बघेल,नरसिंह राव,महेश कश्यप,महेन्द्र सेठिया,सुरेश गुप्ता,अनिल लुंकड़,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहरदत्त तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,प्रेम यादव,रोशन झा,अभिशेक तिवारी,अनिमेष चौहान,आशू आचार्य,आनंद झा,सुरेश कश्यप,श्रीश मिश्रा,विक्रम सिंह यादव,प्रवीण सांखला,राजपाल कसेर,योगेश ठाकुर,केतन महानंदी,अभय दीक्षित,नीलम यादव,ममता पोटाई,रिंकू पाण्डे,राजेश देवांगन,योगेश शुक्ला,संतोष बाजपेयी,त्रिवेणी रंधारी आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!