शहर के दो वार्डों में चल रहा था सट्टे का खेल, कोतवाली पुलिस ने मारी रेड, नगदी समेत दो गिरफ्तार

जगदलपुर। पुलिस ने दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथों दबोच लिया है। शहर के दो अलग-अलग स्थान भगत सिंह वार्ड व महारानी वार्ड पानी टंकी के पास में दो सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थानों में दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से पैसे लेकर सट्टा खेलाया जा रहा है। जिसके बाद निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से दो अलग-अलग टीम बनाकर उक्त स्थानों में रेड मारा गया।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि रेड के दौरान घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम राजू बघेल आमागुडा और सेबिया राज रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड जगदलपुर का निवासी होने की जानकारी दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी राजु बघेल के कब्जे से नगदी 2500 रूपये, 10 नग सट्टा-पट्टी पर्ची और सेबिया राज के कब्जे से नगदी 7500 रूपये, 20 नग सट्टा-पट्टी पर्ची बरामद किया गया। बहरहाल आरोपियों का पर जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





