क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बाइक में गांजा तस्करी करने निकले दो आरोपियों में से एक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, दूसरा फरार

60 किलो गांजा बरामद, गांजे की अनुमानित कीमत 03 लाख रूपये

जगदलपुर। बस्तर पुलिस गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिस कड़ी में आज एक बाइक सवार युवक को गांजा तस्करी करते हुए कोतवाली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो युवक उड़ीसा से जगदलपुर की ओर अपनी वाहनों में मादक पदार्थ ला रहे थे, जिसमें से एक तस्कर को मुखबिर की सूचना पर एनएमडीसी चौक में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग वाहनो में दो व्यक्तियों द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी की जा रही है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी चौक, एनएच-30 पर पहुंचकर रोड में नाकाबंदी की, जहां दो बाइक सवार में से एक आरोपी की पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तारी कर ली, वहीं दूसरा आरोपी बाइक और गांजे की बोरी छोड़कर भागने में सफल हो गया। पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम बाबली समरथ निवासी कोटपाड़ उड़ीसा का होना बताया। जिससे 60 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया है। जिसकी कीमत 03 लाख रूपये आंकी गयी है। बहरहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!