केंद्रीय राज्यमंत्री ‘विश्वेश्वर टुडू’ का 03 दिवसीय बस्तर प्रवास, भाजपाईयों ने किया जोशीला स्वागत

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण लोकसभा प्रवास योजना के माध्यम से मिशन 2024 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बस्तर संसदीय सीट पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने रणनीति बनाने केन्द्र सरकार में जनजाति मामले एवं जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू के 3 दिवसीय जगदलपुर नगर आगमन पर स्थानीय रेल्वे स्टेशन में आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, लोकसभा प्रवास योजना के लोकसभा संयोजक शिवनारायण पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, जगदलपुर विधान सभा संयोजक राजेन्द्र बाजपेयी, भाजपा जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारि एवं प्रवास योजना विधानसभा समितियों के सदस्यों सहित बडी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत किया। स्वागत के कड़ी के पश्चात स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।