छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर थिरके युवा, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकली तिरंगा यात्रा, हर्षोल्लास के साथ देश मना रहा अमृत महोत्सव, आप भी लगाएं घर पर तिरंगा – केदार कश्यप

जगदलपुर। आजादी के 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरा भारत देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। आज भाजपा मंडल भानपुरी ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में देश भक्ति गीतों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से निकालकर क्षेत्रवासियों को प्रेरित किया और हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा की देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में पुरा देश बना रहा हैं, प्रधानमंत्री मान श्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत महोत्सव के निमित हर घर तिंरगा फहराने ने का आह्वान किया हैं। आगे केदार कश्यप ने कहा कि देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे वीर शहीदों को नमन करते हुऐ क्षेत्र की जनता से अपील की सभी अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा फहराकर उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देवे।

पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में संशोधन करते हुऐ समस्त देशवासियों को अपने-अपने घरों पर तिंरगा फहराकर गौरवान्वित होने का अवसर दिया। भाजपा भानपुरी मंडल के तिंरगा यात्रा के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल, निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी, विजय पांडे, भूषण गुप्ता व मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!