नगर निगम की टीम ने स्वच्छता के लिए चलाया ‘आमचो सुघ्घर बस्तर दशहरा’ अभियान, फूलरथ परिक्रमा स्थल की जनसहयोग से हो रही सफाई और शहर स्वच्छ रखने जनता से की अपील

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। नगर पालिक निगम की टीम ने आज आमचो सुघ्घर बस्तर दशहरा के तहत मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने, मावली मंदिर के सामने, नगर गुड़ी, पुराना निगम कार्यालय के सामने गोल बाजार रोड में सफाई अभियान चलाया। महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में सुबह 07 से 09 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर ने श्रमदान करते आसपास के लोगों वह दुकानदारों से कचरा नाली व सड़क पर ना फेंकने की अपील करते डोर टू डोर वाहन में कचरा डालने का अपील किया। इस अभियान में दंतेश्वरी मंदिर के आसपास, चौपाटी, शहीद स्मारक, मावली मंदिर व आसपास के क्षेत्रों मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर सफीरा साहू ने अभियान मे हाथ बटाकर स्वच्छता अभियान से जुड़ने लोगों को प्रेरित किया। साथ ही छात्रों का उत्साह बढाया व आमचो सुघ्घर बस्तर दशहरा अभियान में कचरा फागिंग कर शहरवासियों को कचरा अन्यत्र ना फेकने की अपील की।

इस अभियान मे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, युवोदय दल, राजीव युवा मितान के सदस्यों द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। महापौर सफीरा साहू ने बताया आमचो सुघ्घर बस्तर दशहरा स्वचछता महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों, ब्रांड एंबेसडर, युवोदय टीम, राजीव युवा मितान व शहरवासियों के सहयोग से इस अभियान को सुबह चलाया जा रहा है। इस टीम द्वारा निगम प्रशासन के साथ दशहरा पर्व स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कचरा सडकों व नाली मे नहीं फेकने के लिये प्रेरित किया जा कर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस अभियान में पार्षद ललिता राव, ब्रांड एंबेसेडर विधु शेखर झा, डॉ. डी के पराशर, अजय पाल सिंह, राम नारायण पांडे, लखनलाल साहू, कोटेश्वर राव, प्रभारी स्वच्छता अधिकारी हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, सदीप विवेकर, दामोदर व अन्य उपस्थित थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!