भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी का विरोध : वार्डों का भ्रमण कर चिपकाये पोस्टर, महिलाओं से की चर्चा, हुंकार रैली की हो रही तैयारी

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महतारी हुंकार रैली कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी और कुशासन के विरोध में आज विभिन्न वार्डों में पहुँच कर प्रदर्शन किया और स्थानीय महिलाओं से मिल कर नारे, पोस्टर चिपकाये और दीवार लेखन भी किया।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर सावरकर वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड और महाराणा प्रताप वार्ड का सघन भ्रमण कर आमलोगों से बातचीत की, महिलाओं से कांग्रेस सरकार के शराबबंदी के झूठे वादे और अव्यवस्थाओं को बताया। साथ ही पोस्टर चिपका कर व दीवारों में नारे लिख कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी यादव ने बताया कि संगठन के महतारी हुंकार रैली कार्यक्रम में मोर्चा की कार्यकर्ताऐं मुखरता से कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी व प्रदेश को शराब के नशे में डुबोने की अनीति का विरोध कर रही है। शहर के तीन वार्डों में आज भ्रमण किया गया, जहाँ विशेष रूप से आम घरेलू महिलाओं से मिल कर दीवार लेखन, पोस्टर लगाने का कार्य किया गया। महिला मोर्चा का यह विरोध अभियान सतत चलेगा।
वार्डों में भ्रमण के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से लक्ष्मी कश्यप, किरन सेन,महेश्वरी ठाकुर,गीता नाग, कृष्णा रॉय, मंजुला ध्रुव, अलका सेंगर, ममता राणा, माया रानी बाराई, रीना घोष, पूजा साहू ,राणा घोष, उमेश वानखेड़े,फूलमती, बिजली वैध, रीता वैश्य, धनमती प्रजाति, रमा प्रजापति, गोमती सेठिया, कमला कश्यप, भाग्यवती सेठिया आदि उपस्थित थी।