विधानसभा-क्षेत्र नारायणपुर से 8 प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य

नारायणपुर। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 84-नारायणपुर (अजजा) के पहले चरण में होने वाले निर्वाचन के लिए 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य घोषित किये गये हैं। इनमें दो मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अभ्यर्थी हैं, चार रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राजनीतिक दलों से भिन्न हैं। इसी प्रकार दो प्रत्याशी निर्दलीय है। इन सभी प्रत्याशियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये।
कल शुक्रवार 26 अक्टूबर को शाम 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। इसके बाद प्रत्याशियों को चिन्ह आबंटित किये जायेंगे। जिले में सोमवार 12 नवम्बर को सवेरे 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





