छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

खनिज का अवैध परिवहन करने निकली वाहनों पर गिरी कार्रवाई की गाज, 01 हाईवा और 03 टिप्पर वाहन जब्त

समझाईश के बावजूद अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों पर भी जारी है कार्रवाई

जगदलपुर। खनिज विभाग की टीम अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर प्रभारी खनिज अधिकारी हरेश मड़ावी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल शुक्रवार को बस्तर जिले के अंतर्गत मालगांव और करीद्रगांव क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां रेत का अवैध परिवहन कर रहे 03 वाहनों (एक हाईवा, दो टिप्पर) और चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे एक टिप्पर वाहन पर कार्रवाई की गयी है। जिसके बाद प्रकरण दर्ज करते हुए वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। साथ ही वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। बता दें कि उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा सहित खनि सिपाही डिकेश्वर खरे और संतोष सहारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। चूंकि पूर्व में भी विज्ञप्ति के माध्यम से जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास या वैध अनुमति के खनिजों का उत्खनन व परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ताओं एवं उत्खननकर्ता के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार की लापरवाही करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जांच किया जायेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!