छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

एक सप्ताह में खनिज विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई, रेत व चूना पत्थर का परिवहन करते 06 टिप्पर, 02 हाईवा और 04 ट्रैक्टर जब्त

जगदलपुर। खनिज अमला इन दिनों लगातार एक्शन मोड पर काम कर रहा है। एक ही सप्ताह में खनिज जांच दल की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दरअसल खनिज जांच दल हर रोज़ की तरह जिले के अंतर्गत प्रमुख माइनिंग क्षेत्रों के औचक निरीक्षण पर निकली थी। जहां टीम ने अवैध परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
इस कड़ी में कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए छः टिप्पर, दो हाईवा और चार ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जिसमें से चार वाहनों में चूना पत्थर और आठ वाहनों में रेत परिवहन किया जा रहा था।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही जगदलपुर के आमागुड़ा चौक, नगरनार और कुम्हरावंड क्षेत्र में रेत और चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर किया गया है। बहरहाल पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, संतोष सहारा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!