छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

खनिज जांच दल के हत्थे चढ़े चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते चार वाहन जब्त

एक हाईवा और तीन टिप्पर को जब्त कर भेजा पुलिस अभिरक्षा में

जगदलपुर। खनिज जांच दल इन दिनों एक्शन मोड पर काम कर रहा है। दरअसल कलेक्टर के निर्देशानुसार हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा बस्तर जिले के करंजी व भानपुरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज चूनापत्थर का अवैध परिवहन कर रहे 04 वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। जिसमें एक हाईवा और तीन टिप्पर शामिल हैं।

बहरहाल सभी वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुये वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच दल के प्रभारी मिदुल गुहा, खनि निरीक्षक तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे व महादेव सेठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!