छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

“न किसी से ईर्ष्या, न किसी से होड़। मेरी अपनी मंजिल, मेरी अपनी दौड़।” इन पंक्तियों की शैली का अनुसरण करने वाले कांग्रेसी नेता की दावेदारी से बदली जगदलपुर की राजनीतिक हवा

कांग्रेसी नेता जतिन जायसवाल ने पेश की दावेदारी, ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

दिनेश के.जी., जगदलपुर। शहर की राजनीति में रोज़ एक नया मोड़ आ रहा है। रोज एक नया नाम दावेदारों की सूची मे जुड़ रहा, तो रोज जगदलपुर विधानसभा के चुनावी समीकरणों में बदलाव नज़र आ रहा है। दावेदारी के सिलसिले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पूर्व महापौर जतिन जायसवाल अपनी दावेदारी पेश करने अपने बहुसंख्यक समर्थकों के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को आवेदन देने पहुंचे।

जी हां, राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से दूर अपनी अलग रेखा अंकित कर चलने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के दावेदारी पेश करने के बाद शहर की राजनीति बदली सी नज़र आ रही है। वहीं टिकट की महत्वकांक्षा रखने वालों के मन में भी कहीं न कहीं अपनी मजबूत दावेदारी को लेकर संशय बैठ चुका है। हालांकि कांग्रेस के दावेदारों की सूची में अब तक तीन नाम आ चुके हैं, जिसमें से जतिन जायसवाल एक प्रमुख नाम है। वहीं विधायक रेखचंद जैन, इंविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और मलकित सिंह गैदु भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, जिनकी दावेदारी अभी शेष है।

बताते चलें कि सरल, सौम्य स्वभाव और स्वच्छ राजनीति के पर्याय जतिन जायसवाल ने भाजपा के कब्जाधारी जगदलपुर नगर निगम के चक्रव्यूह को भेद कर 2014 के निगम चुनाव में बतौर महापौर प्रत्याशी चुनाव जीतकर कांग्रेस को लंबे अरसे बाद विजय तिलक लगाया था। जिसके बाद से अब तक निगम पर कांग्रेस का राज कायम है। डिप्टी सीएम के खास माने जाने वाले जतिन जायसवाल के महापौर के सफलतम कार्यकाल के बाद से ही उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गयी है।

इस बीच आगामी विधानसभा में चुनाव लडने की मंशा लिये जब जतिन पहुंचे आवेदन देने तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दबे मन से ही सही प्रसन्नता जाहिर तो की है। साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक जतिन के साथ शक्ति प्रदर्शन रूपी रैली की शक्ल में आवेदन देने पहुंचे। अब देखना है कि बाकि दावेदारियां और आपसी प्रतिद्वंद के बीच कौन बाज़ी मारता है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!