छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

बस्तर में प्रथम चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कांग्रेस के कुशासन से जनता त्रस्त, भाजपा की जीत सुनिश्चित – जिपं उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप

चुनावी तैयारियों में ठोस कदमों से आगे बढ़ रही भाजपा

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंकने किया आह्वान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आसन्न विधानसभा चुनाव के लिये ठोस कदमों के साथ जोरशोर से तैयारियां आरंभ कर दी है। बस्तर जिले की तीन विधानसभा सीटों में से बस्तर विधानसभा सीट के लिये भाजपा ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को बस्तर नगर पंचायत में भाजपा के पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिसमें भाजपा के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रत्याशी की घोषणा में अग्रणी रही भाजपा प्रचार प्रसार में भी आगे रहने की रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के पूर्व ही चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करके भाजपा ने बस्तर विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का संदेश दे दिया है। सोमवार को चुनाव कार्यालय उद्घाटन में भाजपा के नेताओं ने अपने संबोधन में एकजुटता के साथ भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी शक्ति के साथ कार्य करने आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य मनीराम कश्यप ने कहा कि बस्तर विधानसभा में भाजपा जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिह मण्डावी,विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामानंद मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,व्हीएस राजपूत, नरसिंह राव, उदबोराम नाग, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, परिस बेसरा, वनवासी मौर्य, नारायण बिसाई,जोगेंद्र चन्द्राकर, रोहित त्रिवेदी, प्रहलाद निषाद,पुलकेश्वर पाण्डेय, अरूण परिहार,चिंतामणि पाण्डेय, दामोदर बघेल, परमानंद पाण्डेय, नरेन्द्र जोशी, अर्जुन पाण्डेय, नारायण सिंह ठाकुर, नवरत कश्यप, लखीराम कश्यप, सुनील सेठिया, बलराम भारती, दिनेश मौर्य, चुन्नू लाल ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!