
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिये बस्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन की ज़िम्मेदारी शिवनारायण पाण्डेय को सौंपी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की अनुमति व भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने बस्तर विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा चुनाव संचालक शिवनारायण पाण्डेय को बनाया है। वहीं पूर्व में बस्तर विधानसभा के चुनाव संचालक रहे विद्याशरण तिवारी को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव समन्वयक बनाया गया है। जो जगदलपुर विधानसभा में शरद अवस्थी व संतोष बाफना के साथ चुनाव समन्वयक का दायित्व संभालेंगे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





