छत्तीसगढ़बस्तर संभागबीजापुरराजनीति

पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर पर बैक डेट में चेक काटने का लगाया आरोप, मुख्य सचिव से की शिकायत

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया ऐप X पर कलेक्टर के चहेते सप्लायर और ठेकेदार को मनमाने तरीके से भुगतान करने का आरोप लगाते हुए साझा की जानकारी

बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर बैक डेट पर चेक काटने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया ऐप एक्स पर जानकारी साझा करते हुए महेश गागड़ा ने कलेक्टर के चहेते सप्लायर और ठेकेदार को मनमाने तरीके से भुगतान करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर भाजपा नेता महेश गागड़ा ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को बीजापुर कलेक्टर पर कमीशनखोरी और मनमानी का आरोप लगाते हुए जानकारी भी दी है और तुरंत रोक लगाने की मांग भी की है।

बता दें कि सोमवार को ही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन को इस तरह की मनमानी न करने की हिदायत दी थी। साथ ही कहा था कि भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई है, विधायक और विधायक के ठेकेदारों जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा।
महेश गागड़ा ने सभी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि विधायक और कलेक्टर के चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कोई भी अधिकारी बेक डेट में चेक काटने की भूल न करें। हमारे लोगों को सभी विभागों में चल रहे कार्यों की पूरी जानकारी है। अगर कोई अधिकारी बेक डेट से चेक काटेगा तो बक्शा नहीं जाएगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!