भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, राज्यसभा, लोकसभा सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई विस्तृत चर्चा

Ro. No. :- 13171/10
  • 07-11 फरवरी 2024 तक गाँव चलो अभियान, 01-22 फरवरी 2024 तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना और 25 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना पर होगा काम

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा एवं सांगठनिक कार्यक्रम के अंतर्गत 07-11 फरवरी 2024 तक गाँव चलो अभियान, 01-22 फरवरी 2024 तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप, विधायक धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद रहे।

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!