छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल होंगे ‘रामेन डेका’, ‘ओम माथुर’ को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल होंगे ‘रामेन डेका’, ‘ओम प्रकाश माथुर’ को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार – झारखंड, रामेन डेका- छत्तीसगढ़, सीएच विजयशंकर- मेघालय, सी.पी. राधाकृष्णन- महाराष्ट्र, गुलाब चंद कटारिया- पंजाब, लक्ष्मण आचार्य- असम का राज्यपाल बनाया गया है।

देखें सूची…


रामेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

इस सूची के अनुसार राजस्थान से ओम माथुर को सिक्किम के राज्यपाल और रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में कार्य करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे। वे 16वीं लोकसभा में लोकसभा के सांसद थे और उन्होंने मंगलदोई (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व किया था। वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!