छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

जनजातीय समाज से दुनिया सामाजिक सदभाव व पर्यावरण संरक्षण सीखे – मंत्री केदार कश्यप

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग – मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर। बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। श्री कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व, जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है। हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई। स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

केदार कश्यप ने कहा कि हमें जनजातीय समाज को भ्रमित करने वाली ताकतों को भी पहचानना होगा। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बाहुल्य प्रदेश होने के कारण अपनी खास प्राचीन कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उन्हें तरक्की की मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारी सरकार नियद नेल्लानार जैसी अभिनव योजना लागू की है। इससे जनजातीय क्षेत्र के विकास को गति मिली है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने आदिवासियों के कल्याण हेतु नया मंत्रालय बनाया गया। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने केंद्रीय बजट 2024-25 में जनजातीय उन्नत ग्राम योजना शुरू की है। यह योजनायें जनजातीय विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!