छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

बस्तर अंचल में चल रहे राहत कार्यों में आई तेजी, वनमंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश

अतिवर्षा से उत्पन्न परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने की लोगों की मदद, केदार कश्यप ने जताया आभार

जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में चल रहे राहत कार्य में तेजी आई है। गौरतलब है कि विगत दिनों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में अति वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में जलभराव तथा किसानों की फसल को नुकसान हुआ था। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन तीनों जिले के कलेक्टर को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर समय पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता कर लेने को कहा था।

  • कार्यकर्ताओं का जताया आभार

अतिवर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वनमंत्री केदार कश्यप ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की हरसंभव सहायता किया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!