
भगवान गणेश की आरती कर बस्तर सहित प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की

जगदलपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास मंगलवार को दलपत सागर वार्ड में युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा विराजमान भगवान गणपति की आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति की आरती कर पूजा-अर्चना की एवं बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना भी की। पूजा-अर्चना पश्चात समाजसेवी व भाजयुमो नेता जयराम दास ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक यज्ञ सिंह जी, भाजयुमो नेता व अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता सतीश राणा, भाजयुमो नेता कृष्ण नारायण नाग, दिलीप पटेल, कुणाल पटेल, राहुल पटेल सहित समिति के सदस्य व श्रध्दालु उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




