छत्तीसगढ़
1 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 2 नक्सली गिरफ्तार, 2 नग भरमार बंदूक सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

नारायणपुर। जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबुझमाड़ से 1 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 2 नक्सली गिरफ्तार किए गये हैं। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी की गयी है। इस दौरान गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 नग भरमार बंदूक सहित दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गयी है। अबुझमाड़ के भट्टबेड़ा और गट्टाकाल की घटना।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





