छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

बस्तर कमिश्नर और कलेक्टर कार्यालय में महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

मतदाता जागरूकता अभियान “जाबो” के तहत लिया गया शपथ

जगदलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय तथा कलेक्टोरेटे परिसर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर श्री डोमन सिंह के द्वारा महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। साथ ही कमिश्नर कार्यालय परिसर में संचालित अन्य कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी ने भी महात्मा गांधी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किया। साथ ही कमिश्नर कार्यालय में स्वच्छता की लिए शपथ भी लिया गया।

इसी प्रकार कलेक्टर श्री हरीस एस ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित किया तथा इस अवसर पर गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिए‘ का गायन उपस्थित जनसमूह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान “जाबो” के तहत शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ भी लिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!