05 लाख के सदस्यता लक्ष्य को जल्द पूरा करेगी भाजयुमो – जयराम दास, प्रदेश मंत्री

सदस्यता अभियान को लेकर भाजयुमो नेता जयराम दास का वन-टू-वन दौरा

आठ दिवसीय प्रवास पर पहुंचे सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, कार्यकर्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत

अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जयराम दास भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को लेकर आठ दिवसीय सरगुजा प्रवास पर देर रात अम्बिकापुर पहुंचे। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस में उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री जयराम दास और स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा सरगुजा संभाग के संभाग केंद्र अम्बिकापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता रथ को भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • 05 लाख के सदस्यता लक्ष्य को जल्द पूरा करेगी भाजयुमो – जयराम दास

सदस्यता रथ को रवाना करने के पूर्व भाजयुमो नेता जयराम दास ने स्थानीय मीडिया से रथ यात्रा के विषय में चर्चा की। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा को “04 अक्टूबर से 11 अक्टूबर” तक ‘05 लाख’ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान में भाजयुमो का सदस्यता रथ भाजपा के सभी मंडलो में जाकर युवाओं को ऑनलाइन सदस्यता के माध्यम से भाजपा से जोड़ेगा और बहुत जल्द ही भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करेगी।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!