महिलाओं को गाँव में ही मिलेगा रोजगार, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने भाजपा सरकार संकल्पित – केदार कश्यप

मातृशक्ति को सशक्त बनाने गांव में होगा महतारी सदन का निर्माण – केदार कश्यप

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश सरकार महिलाओं को अब गांव में ही रोजगार प्रदान करने के क्षेत्र में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रीमंडल द्वारा महिलाओं को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए नई योजना का शुरुआत की गयी है । बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे इस योजना का नाम महतारी सदन योजना है। इस योजना में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई है।

महतारी सदन के निर्माण से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। महतारी वंदन योजना के बाद अब विष्णुदेव सरकार महतारी सदन के माध्यम से गांव की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान सशक्त करना चाहती है। महतारी सदन सर्व सुविधायुक्त होगा जहां महिलाओं के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

नारायणपुर विधानसभा के पांच गांवों में बनेगा महतारी सदन

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसरपाल, मुंडागांव, भानपुरी, करंदोला और सोनारपाल में महतारी सदन का निर्माण कराया जायेगा।

महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

इन महतारी सदनों के तहत महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का अवसर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए महतारी वंदन योजना का शुरूआत किया गया है। महतारी वंदन योजना के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी सदन योजना का शुरूआत किया गया है इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

क्षेत्रवासियों ने वनमंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं महतारी सदन के लिए रचना महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सुखमनी नाइक ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पुल- पुलिया तो बन रहा है इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त करने के दिशा में किया जा रहा यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। वहीं हमारे क्षेत्र के विधायक और शासन में मंत्री केदार कश्यप ने भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में पूरा प्रयास किया है। उनके प्रयासों से हमारे क्षेत्र में महतारी सदन का निर्माण होगा। जिससे माताओं बहनों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सशक्तिकरण के दिशा में महिलाएं आगे बढ़ेगी। जिसके लिए मैं अपने स्व सहायता समूह की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Dinesh KG
सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
error: Content is protected !!