छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

मोदी की गारंटी पर लगी मुहर, पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती कर बस्तर को मोदी ने दीपावली पर दिया बड़ा तोहफा – सांसद महेश कश्यप

केंद्र सरकार द्वारा बस्तर के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा को पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जताया आभार

जगदलपुर। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की गयी है। जिससे कि प्रति लीटर लगभग 2 से 3 रूपये पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। दीपावली से पूर्व बस्तर को केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये राहत के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केन्द्र सरकार का आभार जताया है।

श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत बस्तर संभाग में स्थित जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा को दीपावली के शुभ अवसर पर पेट्रोल-डीजल के दामों पर कटौती कर मोदी की गांरटी पर भाजपा सरकार ने मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगो की जेब में राहत पहुँचाते हुए सरकार के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के उद्देश्य को चरितार्थ किया है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का निर्णय अभिनंदनीय है। बस्तर संभाग की ओर से मै केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!